
तालिबान के सत्ता में आने के बाद पहली बार अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। यह दौरा अफगानिस्तान में अशरफ गनी सरकार के पतन के चार साल बाद भारत और तालिबान के बीच उच्च-स्तरीय संपर्क का संकेत माना जा रहा है। मुत्ताकी की यात्रा पहले पिछले महीने तय थी, लेकिन UNSC द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंध के कारण रद्द कर दी गई थी। 30 सितंबर को उन्हें अस्थायी छूट देते हुए 9 से 16 अक्टूबर तक भारत आने की अनुमति दी गई। इस दौरे से काबुल में तालिबान शासन के साथ भारत के संबंधों को एक नया आयाम मिलने की उम्मीद है

