इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ पर बुधवार को कैनार प्रांत में भीड़ ने हमला कर दिया। करीब 500 से ज्यादा लोगों ने उनके काफिले पर पत्थर और गोलियां चलाईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति की कार पर गोली लगने के निशान मिले हैं, हालांकि नोबोआ सुरक्षित हैं। घटना के बाद पुलिस ने

पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पर्यावरण मंत्री इनेस मंजानो ने कहा, “राष्ट्रपति पर हमला एक गंभीर अपराध है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” राष्ट्रपति कार्यालय ने सभी आरोपियों पर आतंकवाद और हत्या के प्रयास के तहत मुकदमा चलाने की घोषणा की है।

