इस साल केदारनाथ यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार तक केदारनाथ धाम में 16.56 लाख श्रद्धालु पहुँचे। मंदिर के कपाट 23 अक्टूबर, भाई दूज के दिन बंद होंगे। बुधवार को 5,614 तीर्थयात्रियों ने पूजा-अर्चना की। पिछले साल 2024 में पूरे यात्रा सीजन में 16,52,076 श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे। बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में भी श्रद्धालुओं की

संख्या में वृद्धि देखी गई। बद्रीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। उत्तराखंड आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, 4 मई से 7 अक्टूबर तक चारधाम यात्रा में कुल 47,29,555 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। चारधाम यात्रा 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी, जबकि केदारनाथ 2 मई और बद्रीनाथ 4 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे।

