तीन दिन तक स्थगित रहने के बाद बुधवार को एक बार फिर मां वैष्णो देवी की यात्रा शुरू हो गई। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते यात्रा रोकी गई थी। बुधवार सुबह मौसम साफ होते ही श्राइन बोर्ड ने यात्रा बहाल करने का फैसला लिया। सुबह से ही कटरा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था।

‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। श्राइन बोर्ड ने सामान्य समय पर पंजीकरण काउंटर खोले, जहां बड़ी संख्या में भक्त कतारों में नजर आए। पंजीकरण के बाद श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए भवन की ओर रवाना होते रहे। दिनभर मौसम सुहावना बना रहा और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

