अब भारत में वियरेबल स्मार्ट ग्लास के जरिए यूपीआई लाइट से भुगतान किया जा सकेगा। यूजर्स को सिर्फ QR कोड स्कैन करना होगा और वॉयस कमांड देना होगा, मोबाइल या पिन की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर ने ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025’ में पेश की। यूपीआई लाइट खास तौर पर छोटी और बार-बार

होने वाली पेमेंट के लिए डेवलप किया गया है। एनपीसीआई के मुताबिक, यह पहल वियरेबल परिवेश में यूपीआई का पहला विस्तार है और डिजिटल पेमेंट को सहज और निर्बाध बनाएगी।

