अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला ने अपने दो लोकप्रिय मॉडलों Model Y और Model 3 के स्टैंडर्ड वैरिएंट सस्ते दामों पर लॉन्च कर दिए हैं। Model Y की कीमत 39,990 डॉलर और Model 3 की कीमत 36,990 डॉलर रखी गई है। न्यूयॉर्क के निवासी राज्य छूट का फायदा उठाकर और भी कम कीमत में इन कारों को खरीद सकते हैं। टेस्ला का मकसद

विदेशी ईवी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा और बिक्री में गिरावट के बीच ग्राहकों को आकर्षित करना है। हालांकि, नए मॉडलों के बावजूद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई।

