WhatsApp पर जल्द ही एक नया फीचर आने वाला है, जिससे यूजर्स को किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अमेरिकी मैसेंजर ऐप अब यूजरनेम बेस्ड लॉगिन और चैटिंग फीचर पर काम कर रहा है।

WABetaInfo के अनुसार, Android बीटा 2.25.28.12 वर्जन में यूजरनेम रिजर्वेशन ऑप्शन देखा गया है। इसका मतलब है कि यूजर्स अपने मनपसंद यूजरनेम को रिजर्व कर सकेंगे। नए फीचर में यूजरनेम में कम से कम एक इंग्लिश लेटर होना चाहिए और डिजिट व स्पेशल कैरेक्टर जोड़ने की सुविधा भी होगी।

