भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा हाल ही में नई Tesla Model Y खरीदते नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। रोहित की कार का खास नंबर 3015 है, जो उनके बच्चों की जन्मतिथि पर आधारित है। यह Tesla Model Y रियर व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड रेंज वेरिएंट है, जिसमें 15.4 इंच टचस्क्रीन, हीटेड और वेंटिलेटिड सीट्स, एंबिएंट

लाइट्स, नौ स्पीकर और कई सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। कार की रेंज सिंगल चार्ज में 500 से 622 किलोमीटर है और भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये रखी गई है

