जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित झारखण्ड आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत कंसल्टेंट एवं राज्य नोडल अधिकारी सुचिष्मिता सेन गुप्ता ने कुंजबोना ग्राम पंचायत के आदिमजाति आदि सेवा केन्द्र, डांगापाड़ा भवन का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद किया और ग्राम के विकास कार्यों की समीक्षा की। संवाद में उन्होंने स्थानीय उत्पादों के आय संवर्धन और विपणन की दिशा में ठोस पहल करने पर जोर दिया। सुश्री सेन गुप्ता ने आदि साथी और आदि सहयोगी के साथ बैठक कर विलेज एक्शन प्लान और ग्राम विकास नजरी नक्शा का अवलोकन किया।

उन्होंने ग्रामवासियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने डांगापाड़ा ग्राम के विलेज एक्शन प्लान के तहत तैयार की गई विकास योजनाओं, सामूहिक एवं व्यक्तिगत लाभकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस्प्रिसनल ब्लॉक फेलो वंदना कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के.सी.दास, पंचायत ग्राम प्रधान शिखर हॉसदा, पंचायत सचिव अमित कुमार, सुषमा मुर्मू, रोजगार सेवक प्रकाश साहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

