धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैंकमोड़ स्थित होटल में छापेमारी के दौरान 9 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जो साइबर ठगी और हवाला कारोबार में संलिप्त थे। छापेमारी के दौरान लगभग 5,80,700 रुपये, 17 मोबाइल, 23 बैंक एटीएम कार्ड, एक आईपैड और एक लैपटॉप बरामद किया गया। पुलिस ने पाया कि आरोपी डमी खातों और

फर्जी एप्लिकेशन (APK) के जरिए बैंक ट्रांजेक्शन और निवेश स्कैम से अवैध धन इकट्ठा कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में धनबाद, बोकारो और पश्चिम बंगाल के निवासी शामिल हैं। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक (नगर) धनबाद के नेतृत्व में विशेष टीम ने भाग लिया, जिसमें सात पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल के सदस्य शामिल थे। मामले में बैंकमोड़ थाना में बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और तकनीकी जांच जारी है।

