झारखंड के बोकारो में आज इतिहास बन गया — जब विस्थापित युवाओं के विरोध के कारण VIP काफिले का रास्ता बदलना पड़ा। इस्पात सचिव संदीप पॉन्ड्रिक और सेल अध्यक्ष अमरेंद्र प्रकाश के आगमन पर पत्थरकट्टा चौक पर ‘विस्थापित अप्रेंटिस संघ’ के बैनर तले युवाओं ने काले झंडे और काले बिल्ले लगाकर विरोध की तैयारी की थी। “सेल प्रबंधन

मुर्दाबाद” और “नियोजन दो” के नारों से इलाका गूंज उठा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल काफिले का रूट बदल दिया और अधिकारियों को सीधे स्टील प्लांट ले जाया गया। यह पहली बार है जब बोकारो में किसी VIP काफिले को विरोध के चलते रास्ता बदलना पड़ा।

