झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति ने आज धनबाद के सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता सभापति एवं महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी ने की, जिसमें समिति के अन्य सदस्य और जिले के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में जिले के 25 से अधिक

विभागों, जैसे वन, नगर निगम, पथ प्रमंडल, समाज कल्याण, शिक्षा, कृषि, उद्योग केंद्र, परिवहन और अन्य विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने समिति के सदस्यों का स्वागत किया। समीक्षा के दौरान समाज कल्याण से जुड़े वर्गों को प्रभावित करने वाले विभागों के कामकाज, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय स्तर…

