श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय सह मांडल कैरियर सेंटर द्वारा एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में आठवीं से लेकर स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पाकुड विधायक निसात आलम, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, राजेडी जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया, राजेडी सचिव रंजीत कुमार सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला नियोजनालय पदाधिकारी राहुल कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले में आए युवक युवतियों को शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों में युवाओं के लिए कई अवसर उपलब्ध हैं। युवाओं को अपने कौशल को विकसित करना चाहिए ताकि वे रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें। कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। कंपनियों से भी अपेक्षा है कि वे पाकुड़ के युवाओं को प्राथमिकता दें।उप विकास आयुक्त ने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी अभिरुचि एवं योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे प्रत्येक कंपनी के स्टॉल पर जाकर अपनी योग्यता के अनुरूप आवेदन करें।विधायक निसात आलम ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त बनाते हैं।

