राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अंतर्गत आज जिले के कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों ने खेल खेल में ABCD और 123 सीखने का अनुभव किया। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत बच्चों ने रंगोली, फूल, फल, पत्ता, पेन और सब्जियों से रचनात्मक गतिविधियाँ कीं, जिससे उनका मस्तिष्क मजबूत और सृजनात्मकता विकसित हो।

बच्चों ने परेड और मिट्टी के खिलौने बनाना भी सीखा, जिससे उनमें आत्मविश्वास का संचार हुआ। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा ने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सीखने की इच्छा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। हमारा प्रयास है कि हर बच्चे को एक सुरक्षित और सशक्त प्रारंभिक शिक्षा का अवसर मिले। हम सभी को मिलकर बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए काम करना चाहिए।

