आयुष विभाग की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 309 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। यह शिविर पाकुड़ प्रखंड के पुलझिंझरी, रहसपुर, पाकुड़िया प्रखंड के बड़ासिहपुर, अमड़ापाड़ा प्रखंड के छोटापहाड़पुर, हिरणपुर प्रखंड के डांगापाड़ा

एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करियोडीह में आयोजित किए गए।शिविर में उपस्थित चिकित्सकों डॉ सौरव विश्वास, डॉ. मो. अबुतालिब शेख,डॉ. बीरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ.मिथलेश सिंह, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ.लाभकुश यादव, डॉ.अशोक मेहता ने बताया कि जांच शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित रोगों आदि का निःशुल्क परीक्षण किया गया। साथ ही लाभुकों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई।

