उत्पाद विभाग की टीम द्वारा महेशपुर थाना अंतर्गत राजापुर ग्राम स्थित समिरन दता तथा पाकुड़िया थाना अंतर्गत बब्लू राय के घर एवं दुकान में छापेमारी की गई। तलाशी के क्रम में दोनों के पास से कुल 04.83 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 11.00 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई।

बरामद अवैध शराब को जब्त करते हुए दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं के अंतर्गत न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

