खबर कैमूर से है जहां महुआ समाचार पर मोहनिया कामना होंडा एवं महिंद्रा एजेंसी ट्रैक्टर के मालिक तरुण सिंह ने बयान दिया, जहां पहले तो उन्होंने चैनल को धन्यवाद दिया उसके बाद वार्ता किया, तरुण सिंह ने कहा कि जो सरकार अभी वर्तमान में चल रहा है उससे बिहार में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य सुविधा शिक्षा बिजली सभी प्रकार की सुविधाएं बिहार के लोगों को मिल रही है, यही नहीं व्यावसास में भी इस सरकार में बेहतर मुनाफा हो रहा है, तो हम विपक्ष को क्यों चुने, क्योंकि इसी सरकार में व्यवसायियों का बेहतर व्यवसाय में लाभ हो रहा है. श्री सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि उसी सरकार को चुने जो आपको बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सभी तरह की सुविधाएं दे रहा है, क्योंकि सभी लोग जानते हैं कि इस सरकार से पहले बिहार की हालत क्या थी, लेकिन जो वर्तमान में बिहार सरकार है वह बिहार को बहुत ही आगे बढ़ाने का काम किया है, क्योंकि पहले बिहार में बेहतर स्वास्थ की

सुविधा नहीं थी, और बेहतर शिक्षा और नाही बेहतर बिजली सड़क की सुविधा थी लेकिन आज इसी सरकार में बिहार के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही है. वहीं उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसको सत्ता में नहीं आना है वह कई तरह की बातें करते हैं, लेकिन जब सत्ता हाथ में आ जाती है तो उनसे कोई काम नहीं होता है, विपक्ष के लोग जानते हैं कि हम जीत तो नहीं पाएंगे इसलिए वादे पे वादे करते हैं कि हमारा सरकार आयेगा तो बहुत कुछ करेंगे, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि वर्तमान सरकार ही ठीक है इस सरकार में बच्चों के पढ़ाई के मेडिकल कॉलेज बन गया है, बेहतर स्वास्थ के लिए बिहार में बड़ी बड़ी अस्पताल बनी, बेहतर सड़क बना घर घर बिजली मिल रही है मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर कोई सरकार बिहार को अच्छी सुविधाएं दे सकता है, अगर इस सरकार को 2030 तक का मौका मिले तो हमारा बिहार बहुत ही आगे बढ़ सकता है।

