गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी। एक समय लग रहा था कि बांग्लादेश उलटफेर कर सकती है, लेकिन इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी हीदर नाइट ने नाबाद 79 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।

बांग्लादेश की पूरी टीम 49.4 ओवरों में 178 रन पर आउट हुई। इंग्लैंड ने यह लक्ष्य हासिल करने में संघर्ष किया और 46.1 ओवरों में छह विकेट खोकर चार विकेट से जीत दर्ज की।

