हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे पर प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

