प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। 19,650 करोड़ रुपए की लागत से बने इस एयरपोर्ट का उद्देश्य मुंबई, पुणे और कोंकण क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देना है। यह एयरपोर्ट सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला है और PPP मॉडल के तहत विकसित किया गया है। भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर 9 करोड़

यात्रियों तक की जा सकेगी, और यह दुनिया के बड़े शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

