केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर पहुंच रही हैं। उनके स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। निर्मला सीतारमण दोपहर 2:50 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या पहुंचेंगी और सीधे होटल रेडिसन जाएंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ 3 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पर हनुमानगढ़ी एवं रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद दोनों नेता बृहस्पति कुंड का उद्घाटन करेंगे जहां दक्षिण भारत के तीन महान संत-संगीतकारों – त्यागराज स्वामिगल, पुरंदर दास और अरुणाचल कवि – की प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा।

