आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा को डर और भ्रष्टाचार से मुक्त करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि गोवा की सड़कों की हालत देखकर किसी का भी दिल दुख जाएगा। हर गली-मोहल्ले में टूटी सड़कें, गड्ढों से भरे रास्ते और बरसात में कीचड़ से लबालब गलियां जनता के लिए बड़ी समस्या हैं। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि सालाना बजट में

हज़ारों करोड़ रुपये पास होते हैं, लेकिन सड़कें क्यों नहीं बनतीं और वह पैसा आखिर कहां चला जाता है। उन्होंने 13 साल से सत्ता में रही बीजेपी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

