रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि इस साल रूस ने यूक्रेन के 5,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है। अपने जन्मदिन पर सैन्य कमांडरों के साथ बैठक में पुतिन ने कहा कि “युद्ध के मैदान में पूरी रणनीतिक पहल अब मॉस्को के पास है”।

पुतिन ने बताया कि यूक्रेनी सेना कई मोर्चों से पीछे हट रही है, जबकि रूस अपनी बढ़त बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन द्वारा रूसी क्षेत्र में किए जा रहे ड्रोन हमले स्थिति नहीं बदल पाएंगे, यह सिर्फ उनकी बौखलाहट को दर्शाते हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब रूस और यूक्रेन दोनों तरफ से लगातार ड्रोन हमलों की खबरें सामने आ रही हैं।

