दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच 12 अक्टूबर से 17 नवंबर तक स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। त्योहारी सीजन में बढ़ती

भीड़ को देखते हुए ट्रेन के बीच में कई स्टॉपेज होंगे। उत्तर रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, यह वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस यात्रियों को आरामदायक, तेज और सुरक्षित सफर प्रदान करेगी।

