पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और युजवेंद्र चहल का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में धवन पिता का रोल निभाते दिख रहे हैं, जबकि चहल को शादी के लिए तैयार किया जा रहा है। बैकग्राउंड में ऑडियो में कहा जा रहा है, “तेरी शादी करवा देंगे, बेटा।” धवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “एक बार फिर से दूल्हा बनने का

मन है, बेटा… तू रुक जा थोड़ा।” फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों क्रिकेटरों की मजेदार केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।

