केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दोहा, कतर में यूपीआई पेमेंट सिस्टम लॉन्च किया। अब कतर में QR कोड से आसानी से पेमेंट किया जा सकेगा। यह मिडिल ईस्ट का दूसरा देश है जहां

यूपीआई काम करेगा, जिससे 25% भारतीय आबादी को लेनदेन में सुविधा होगी। गोयल ने कतर सेंट्रल बैंक गवर्नर से मुलाकात की और भारत-कतर व्यापार व निवेश को मजबूत करने पर जोर दिया।

