भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने का ऐलान किया है। खेसारी ने जनता से अपील करते हुए कहा, “ज्योति भाभी को जरूर जिताइए, वो जनता की सेवा के लिए खड़ी हैं।” पवन सिंह और खेसारी के बीच पुराने मतभेदों के बावजूद यह कदम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया

है। ज्योति सिंह इस बार चुनाव मैदान में हैं और खेसारी का समर्थन मिलने से उनके प्रचार को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

