ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर आज सुबह मुंबई पहुंचे। उनका विमान छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार, साथ ही राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कीर स्टारमर भारत यात्रा के दौरान व्यापारिक और रणनीतिक

साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। उनके इस दौरे को भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है। स्वागत समारोह के बाद स्टारमर मुंबई के कई प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक स्थलों का भी दौरा करेंगे।

