स्वदेशी स्टार्टअप Zoho ने WhatsApp जैसी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Arattai लॉन्च की है। ऐप के लॉन्च होते ही आनंद महिंद्रा समेत कई नामी हस्तियों ने इसे डाउनलोड किया। पहले ही दिन लाखों लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया। Arattai ऐप के जरिए यूजर्स टेक्स्ट मैसेज, डॉक्यूमेंट और इमेज शेयर कर सकते हैं। इसमें ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के साथ-साथ ग्रुप वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी है। ऐप स्लो इंटरनेट और लो एंड स्मार्टफोन पर भी बेहतर तरीके से काम करता है। एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन के कारण यूजर्स की बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

Arattai तमिल शब्द है, जिसका मतलब है “आम बातचीत”। Zoho ने इसे खास भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। ऐप की सबसे खास बात है कि इसमें एक साथ 1024 लोगों के साथ ग्रुप कॉल की जा सकती है, जो अन्य इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में नहीं मिलती। यह ऐप Android और iOS दोनों डिवाइस पर उपलब्ध है।

