केरल विधानसभा में सबरीमला मंदिर विवाद पर विपक्षी हंगामा 

केरल विधानसभा में सबरीमला मंदिर विवाद पर विपक्षी हंगामा 

केरला के सबरीमला मंदिर में गोल्ड चोरी के आरोपों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन UDF ने लगातार दूसरे दिन केरल विधानसभा की कार्यवाही बाधित कर देवसोम बोर्ड मंत्री वी.एन. वासवन के इस्तीफे की मांग की। प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी और तख्तियां लहराईं। केरला हाईकोर्ट ने मंदिर में द्वारपालक की मूर्तियों के सोने/तांबे के आवरण में कथित विसंगतियों की पूरी जांच का आदेश दिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एच वेंकटेश की अध्यक्षता में SIT गठित की गई है, जिसे छह हफ़्तों के भीतर जांच पूरी करनी है।

विवाद मंदिर के गर्भ गृह के बाहर द्वारपालक मूर्तियों पर सोने की परत वाली तांबे की शीट को लेकर है। त्रावणकोर देवसोम बोर्ड पर आरोप हैं कि पैनलों को मरम्मत के लिए हटाकर स्पॉन्सर उन्नीकृष्णन पोट्टी को सौंपा गया, जिससे सोने की कमी हुई। बोर्ड ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरम्मत के दौरान 14 पैनलों में कुल सोने की मात्रा बढ़कर 407 ग्राम हो गई और किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *