मतदाता और उम्मीदवार के लिए चुनाव आयोग के 4 डिजिटल टूल्स | 

मतदाता और उम्मीदवार के लिए चुनाव आयोग के 4 डिजिटल टूल्स | 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग इस बार पूरी तरह से तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है और मतदाता व उम्मीदवारों के लिए चार ऐप्स और पोर्टल पेश किए हैं। मतदाता ऐप्स: VHA: मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं, पोलिंग बूथ और BLO से संपर्क कर सकते हैं, e-EPIC डाउनलोड कर सकते हैं और सुधार फॉर्म भर सकते हैं। cVigil: मतदान के दौरान किसी भी गड़बड़ी या शिकायत को रिपोर्ट करने का ऐप, शिकायत पर 100 मिनट में कार्रवाई।

KYC (Know Your Candidate): मतदाता अपने क्षेत्र के उम्मीदवार की संपत्ति, शिक्षा, क्रिमिनल रिकॉर्ड जैसी जानकारी देख सकते हैं। उम्मीदवार पोर्टल: Suvidha Portal & Suvidha 2.0 ऐप: उम्मीदवार नामांकन और एफिडेविट ऑनलाइन कर सकते हैं, चुनाव प्रचार और रैली के लिए परमिशन ले सकते हैं। इन ऐप्स और पोर्टल के जरिए मतदाता और उम्मीदवार चुनाव संबंधी हर जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *