ICC वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 के सातवें मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए, लेकिन साउथ अफ्रीका ने 41वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच के साथ ही सोफी डिवाइन ने अपना 300वां इंटरनेशनल मैच खेलकर एक खास मुकाम हासिल किया और इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 या उससे अधिक मैच खेलने वाली दुनिया की सातवीं महिला क्रिकेटर बन गईं।

टीम ने उनके सम्मान में उन्हें खास बैट गिफ्ट किया, जिसे पाकर डिवाइन भावुक हो गईं और उनके आंखों से आंसू बह निकले। उन्होंने टीम के सभी साथियों का धन्यवाद किया और गले भी मिले। यह खास पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

