बंगा के गांव हपपोवाल में सरपंच गुरिंदर सिंह पर गोलियां चलाने वाले गैंगस्टर करणजीत सिंह जस्सा के खिलाफ मंगलवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ हुई। पुलिस गैंगस्टर को हथियार बरामदगी के लिए बंगा-फगवाड़ा मुख्य मार्ग समीप एक कमरे में ले गई, जहां उसने पुलिस पर तीन फायर किए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो फायर किए, जिनमें एक उसकी टांग में

लग गया और वह घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक 32 बोर पिस्टल बरामद की। डीएसपी हरदीप सिंह ने बताया कि गैंगस्टर सोनू खत्री गैंग के इशारे पर हत्या, फिरौती और अन्य वारदातों में शामिल था और कई मामलों में वह पुलिस के लिए वांछित था। घायल गैंगस्टर को बंगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

