जिले के पाकुड़ सदर प्रखंड के नसीपुर पंचायत के गौरीपुर गांव में लखी पूजा के अवसर पर एन डी ए के पूर्व प्रत्याशी अज़हर इस्लाम उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां महालक्ष्मी धन, समृद्धि और शांति की देवी मानी जाती हैं।इस दिन घरों में मां लखी की पूजा करके लोग अपने जीवन में सुख शांति, ऐश्वर्य और उन्नति की कामना करते हैं। दीपों की रौशनी, स्वच्छता श्रद्धा से भरा यह पर्व हर किसी के लिए एक सकारात्मक संदेश लाता है। उन्होंने आगे कहा कि सभी धर्मों को साथ लेकर चलना ही सच्ची मानवता है, क्योंकि हर धर्म

प्रेम,भाईचारा और इंसानियत सिखाता है। चाहे दीपावली हो, ईद हो, क्रिसमस हो या गुरुपर्व सभी पर्व आपसी एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म मानने और हर धर्म का सम्मान करने के संकल्प लेने की अपील की।

