झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहलगांव (बिहार) के विभिन्न गांव का दौरा किया। इस दौरे में पाकुड़ के राजद जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महावीर मड़ैया ने बताया कि 8 अक्टूबर को गोराडीह में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया

कि झारखंड सरकार के मंत्री के पुत्र रजनीश कुमार कहलगांव विधानसभा से उम्मीदवार हैं। लिहाजा कहलगांव में चुनाव प्रचार एवं तेजस्वी प्रसाद यादव के आगमन की तैयारी हेतु राजद जिलाध्यक्ष मंत्री संजय यादव के साथ हैं। इस दौरान महावीर मड़ैया ने जिले के जनसमस्या को मंत्री के समक्ष रखा।

