आदि कर्मयोगी अभियान के सफल कार्यान्वयन हेतु प्राप्त सभी विलेज एक्शन प्लान के अध्ययन एवं समीक्षा के लिए टीम का गठन किया गया है। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त ने टीम के सदस्यों के साथ विलेज एक्शन प्लान की विस्तृत समीक्षा की और इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों से प्राप्त एक्शन प्लान का गहन विश्लेषण कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति समयबद्ध तरीके से हो सके।उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विलेज एक्शन प्लान से संबंधित सभी

आंकड़ों और प्रगति रिपोर्टों की प्रविष्टि समय पर पोर्टल पर अवश्य करें।उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल पर डेटा एंट्री कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेने हेतु प्रेरित किया, ताकि राज्य स्तर पर जिले की उपलब्धियों का सही मूल्यांकन किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा का एक सतत संकल्प है। प्रत्येक अधिकारी और कर्मयोगी यह सुनिश्चित करें कि गांव स्तर से प्राप्त योजनाएं व्यवहारिक, मापनीय और पारदर्शी हों। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक पंचायत में योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद तक पहुँचे और इसके लिए तकनीकी माध्यमों जैसे पोर्टल का अधिकतम उपयोग किया जाए।

