वॉकथॉन – वॉक फॉर यूनिटी | 

वॉकथॉन – वॉक फॉर यूनिटी | 

वॉकथॉन में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं, मंच के पदाधिकारियों और नागरिकों सहित लगभग 600 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में आकर्षक स्लोगन बोर्ड लेकर स्वास्थ्य, स्वच्छता, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई, जहाँ समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण आयोजित किया गया। Most Energetic Walker: ऋद्धि कुमारी (यशोमती श्री विद्या निकेतन) Green Champion Award: दीपिका कुमारी (यशोमती श्री विद्या निकेतन) Best Slogan Competition: प्रथम – रूमा (मॉडल स्कूल) द्वितीय – अनन्या चौरसिया (यशोमती श्री विद्या निकेतन) तृतीय – तुलसी ठाकुर (लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर) Fancy Dress Competition: प्रथम – विकास (मॉडल स्कूल) द्वितीय – जनार्दन यादव (मॉडल स्कूल) तृतीय – खुशी कुमारी (यशोमती श्री विद्या निकेतन) कार्यक्रम संयोजक दिनेश शर्मा एवं सोनिया झुनझुनवाला ने बताया कि – “वॉकथॉन न केवल स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश देता है,

बल्कि युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक भी करता है। इस आयोजन ने झरिया में एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है।” कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक (खेल-कूद) श्री नीरज अग्रवाल, महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती मीनू गोयल, नरेश अग्रवाल, शिबू अग्रवाल, आबदा परवीन, जाहिदा परवीन, पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश केजरीवाल, विनोद कासट, असीम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, राजीव सावंतिया, अमित अग्रवाल, संयुक्त सचिव सन्नी अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, अनिल खेमका, सहित समृद्धि शाखा सचिव श्रीमती निशा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा झुनझुनवाला, अनूप मित्तल, विक्रम खेरिया, जोनी शर्मा, आशीष अग्रवाल, अमित जालान, संदीप सांवरिया, महेश जालुका तथा अनेक सदस्य उपस्थित थे। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट झरिया से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *