कैमूर में दूसरे चरण में 11 नवंबर को होगा मतदान,आदर्श आचार संहिता लगने के बाद डीएम और एसपी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस विओ – बिहार विधानसभा चुनाव अधिसूचना जारी कर दी गई है ऐसे में कैमूर जिले में दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा,सोमवार की संध्या 5:30PM पर कैमूर डीएम सुनील कुमार और एसपी हरिमोहन शुक्ला ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। कैमूर डीएम सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिले में आचार संहिता लागू हो गई है और हम लोग हर जगह यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मॉडल कोड आफ कंडक्ट जो है 100% अनुपालन हो, कैमूर जिले में अधिसूचना जारी किए जाने की तिथि 13 अक्टूबर,नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि 20

अक्टूबर,नाम निर्देशन पत्र के समीक्षा की तिथि 21 अक्टूबर,अभ्यर्थीता वापसी के अंतिम तिथि 23 अक्टूबर,मतदान की तिथि 11 नवंबर और मत करना की तिथि 14 नवंबर को है ल,निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की तिथि 16 नवंबर को है कैमूर जिले में कुल 1484 मतदान केंद्र,पुरुष मतदाता 619519,महिला मतदाता 549111,थर्ड जेंडर 8 हैं। कुल मतदाता 1168638 है कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने कहा चुनाव आयोग की जो भी दिशा निर्देश है कैमूर जिले में शांतिपूर्ण तरीके से स्वच्छ वातावरण में मतदान होगा 72 कंपनियों की मांग हमने की है यूपी से सटा हुआ जिला है और काफी खुली हुई बाउंड्री है उसके लिए मुस्तैद है हम लोग सील करके अच्छे से चेकिंग करेंगे और जो नियम है जो रूल है उसका पालन कराएंगे

