बिहार की राजनीति में दल बदलना कोई नई बात नहीं है। नेता जब तक एक पार्टी में रहते हैं, तब तक वह पार्टी सबसे बेहतर होती है, लेकिन जैसे ही दल बदलते हैं, पुरानी पार्टी सबसे भ्रष्ट और नई पार्टी सबसे पाक-साफ हो जाती है। ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है कैमूर के चैनपुर विधानसभा से, जहां भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक बृज किशोर बिंद अब राजद में शामिल हो चुके हैं – और पार्टी बदलते ही नीतीश सरकार को ‘जंगल राज’ कहने लगे हैं. चैनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और पूर्व खनन मंत्री बृज किशोर बिंद ने भाजपा

छोड़ने के साथ ही राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली है। और पार्टी बदलते ही उन्होंने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। चैनपुर में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, अधौरा में पेड़ से लटकता शव और भभुआ में नदी में मिली लाशें – ये सब जंगल राज नहीं तो क्या है?” उन्होंने कहा कि घूसखोरी चरम पर है – “जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र से लेकर मोटेशन तक हर काम में पैसे वसूले जा रहे हैं। यह कैसा सुशासन है?

