साउथ कोरिया की बड़ी कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का आईपीओ आज यानी 7 अक्टूबर से निवेशकों के लिए खुल रहा है। यह आईपीओ 11,607 करोड़ रुपये का है और विशेषज्ञों का मानना है कि इसे अच्छा समर्थन मिल रहा है। इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम भी जोरदार चल रहा है। आईपीओ 9 अक्टूबर तक खुला रहेगा और इसकी लिस्टिंग 14

अक्टूबर को हो सकती है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है, जिसका मतलब है कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक 10.18 करोड़ शेयर बेच रही है।

