सोने-चांदी के दाम आज यानी 7 अक्टूबर को ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 718 रुपए बढ़कर 1,19,967 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले ये 1,19,249 रुपए पर था।

वहीं, चांदी 605 रुपए महंगी होकर 1,49,438 रुपए पर पहुंच गई। कल यानी सोमवार को ये 1,48,833 रुपए पर थी।

