टीम इंडिया जबरदस्त फॉर्म में है और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच, टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए एक खास पहल की है।

उन्होंने पूरी टीम को 8 अक्टूबर की शाम अपने दिल्ली स्थित घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया है। इस आयोजन का मकसद खिलाड़ियों को आराम करने का मौका देना और टीम बॉन्डिंग को मजबूत करना है। यह डिनर भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच से पहले एक सकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश भी है।

