फ्रांस: PM सेबेस्टियन लेकोर्नु ने 27 दिन में दिया इस्तीफा, मैक्रों के सामने नई चुनौती

फ्रांस: PM सेबेस्टियन लेकोर्नु ने 27 दिन में दिया इस्तीफा, मैक्रों के सामने नई चुनौती

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नु ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल की घोषणा के सिर्फ 12 घंटे बाद ही यह कदम उठाया। उन्हें पिछले महीने ही प्रधानमंत्री बनाया गया था। लेकोर्नु के इस्तीफे से फ्रांस में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल और तेज हो गई है। अब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सामने एक साल के भीतर पांचवें प्रधानमंत्री की नियुक्ति की चुनौती है। सेबेस्टियन लेकोर्नु सिर्फ 27 दिनों तक पद पर रहने वाले सबसे कम कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। वहीं, 26 दिनों तक बिना कार्यशील सरकार के पीएम रहने के लिहाज से भी वे सबसे लंबे समय तक पद पर रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *