महिला वर्ल्ड कप में आज चार बार की चैंपियन इंग्लैंड का सामना लीग स्टेज में बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस हर मैच की तरह 2:30 बजे होगा। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले साल 2022 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमें भिड़ीं थीं, जिसमें

इंग्लैंड ने 100 रन से जीत हासिल की थी। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, बारिश के कारण मैच में खलल पड़ सकता है, जिससे खेल प्रभावित हो सकता है।

