दिल्ली-NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में देर रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे दिल्ली-NCR में बारिश जारी रहने की संभावना है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, साहिबाबाद

और गाजियाबाद सहित पूरे NCR क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है बारिश से जहां लोगों को गर्मी और प्रदूषण से राहत मिली है, वहीं कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली है।

