धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी ने सिटी सेंटर इलाके में ई-रिक्शा की जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान 7 ई-रिक्शा को जब्त कर धनबाद थाना भेजा गया। इनमें 5 ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के थे, जबकि 5 चालकों के पास लाइसेंस नहीं मिला। साथ ही, सभी चालकों को

बिना वर्दी के पाया गया। डीसी ने परिवहन नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

