कोडरमा प्रशासन अलर्ट – चुनाव व त्योहारों से पहले सख्त सुरक्षा निर्देश

कोडरमा प्रशासन अलर्ट – चुनाव व त्योहारों से पहले सख्त सुरक्षा निर्देश

कोडरमा में उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और त्योहारों को लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। डीसी ने भू-माफियाओं को चिन्हित कर उन पर सख्त कार्रवाई, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने और अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के आदेश दिए। उन्होंने सभी बड़े मॉल्स व दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी अनिवार्य बताया। एसपी अनुदीप सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, अवैध शराब, जाली नोट और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और थाना दिवस पर भूमि विवाद मामलों के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *