धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने सरकारी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी अंचल अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की जाए। डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान आंगनवाड़ी, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए उपयुक्त भूमि चयन, छठ

तालाबों की सफाई, पुराने वाहनों का निरीक्षण, तथा स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के निर्देश दिए। उन्होंने डीजीएमएस और बीसीसीएल के साथ संयुक्त बैठक बुलाकर खनन विस्फोटों के मानदंडों के पालन की बात कही। साथ ही, स्कूलों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर रोक लगाने और विकलांगता प्रमाणपत्र जल्द जारी करने का भी आदेश दिया।

