7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर भीषण हमला किया था और कई नागरिकों को बंधक बना लिया था। इस हमले के बाद गाजा और पूरे मिडिल ईस्ट में अस्थिरता फैल गई थी, जिसमें ईरान, यमन के हूती विद्रोही और अमेरिका भी शामिल हो गए। दो साल के संघर्ष के बाद अब मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदें जगी हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की 20 पॉइंट पीस डील के तहत इजरायल और हमास के प्रतिनिधि मिस्त्र में सीधे वार्ता कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में हमास ने इजरायल के बंधकों को रिहा करना शुरू कर दिया है, वहीं इजरायल भी फिलीस्तीन के कैदियों को रिहा कर सकता है।

