
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला 1 डॉलर का ड्राफ्ट डिजाइन जारी किया है। यह सिक्का 2026 में अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर जारी होगा। इसमें सिक्के के एक तरफ ट्रम्प का उठाया हुआ मुक्का और शब्द ‘फाइट, फाइट, फाइट लिखा होगा, जो उन्होंने पिछले साल एक हमले से बचने के बाद कहे थे। दूसरी तरफ ट्रम्प की तस्वीर, लिबर्टी और तारीख 1776-2026 लिखा होगा। ट्रेजरी का कहना है कि यह डिजाइन देश की मजबूत भावना को दर्शाता है। हालांकि, अंतिम डिजाइन अभी तक चुना नहीं गया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रम्प ने शायद अभी डिजाइन नहीं देखा, लेकिन उन्हें यह पसंद आएगा।

